Sunday, 20 July, 2008

बना दो मुझे भी सांसद एक बार !!!

मुझे भी एक सांसद बना दो ,
चाहे उसपे हतकड़ीयां लगवादो !
जेल में तुम मुझको सडा दो ,
मुझे भी एक सांसद बना दो !!
कभी आएगी जब मेरी भी बरी ,
खूब करूँगा मैं अपनी खरीदारी
कभी इधर तो कभी उधर लुड़क जाऊंगा ,
जिधर जियादा मिलेंगे वहीँ बिक जाऊंगा
प्रधानमंत्री के घर खाने को जाऊंगा ,
हर तरफ होगा , सिर्फ मेरा बोलबाला
कितने में बिका है ये सांसद साला
गाली भले ही मैं सबकी खाऊँगा ,
एक एक वोट की कीमत लगाऊंगा !!
पार्टी कहे चाहे मुझको दलाल
देश हित में फिर भी बिक जाऊंगा ,
मिलजायेगी मुझको भी एक लाल बत्ती
केबिनेट का मैं भी एक हिस्सा कहलाऊंगा
देश की सेवा में खुद को लगाऊंगा ,
बची कुची खुरचन मैं खुद ही खाजाऊंगा !!
फिर जब आएगी चुनाव की बारी
मिलूँगा जनता से मैं बारी बारी ,
कहूँगा सभी से मैं सिर्फ एक बात
बना दो मुझे फिर से सांसद एक बार !!!
{{{ दिल पे मत ले यार , जो बन जाए सरकार , तो हो गया बंटाधार }}}

3 टिप्पणियाँ:

Mired Mirage said...

बहुत खूब! आपने कोई महान वादे नहीं किए सो हमारा वोट तय समझिए।
घुघूती बासूती

Rama said...

सबसे वोट दिलवाउंगा तुझे जरूर सांसद बनवाउंगा.

परमजीत बाली said...

अच्छा व्यंग्य कसा है। बहुत बढिया!!